Wednesday 7 September 2016

सिंगर व डांसर सपना चौधरी को 3 दिन बाद आया होश
















 नई दिल्ली (जेएनएन)। हाल ही में खुदकुशी की कोशिश करने वाली हरियाणा की मशहूर सिंगर व डांसर सपना चौधरी को लेकर नए राज सामने आ रहे हैं। अपनी खूबसूरत दिलकश अदाओं से युवाओं को अपना दीवाना बनाने वाली सपना के बारे में उनकी बहन का कहना है कि सपना को जानबूझ तंग किया जा रहा है।

सपना की बहन का कहना है कि यह गाना बहुत पुराना है, अगर इस गाने से किसी को कोई आपत्ति है, तो फिर दूसरे कलाकार क्यों गाते हैं। जबकि शिकायत करने वालों का तर्क है एक खास जाति का सपना ने ‘रागनी’ गाकर अपमान किया है, जातिसूचक गाली दी है।

परिवार वाले कहते हैं, सपना माफी मांग चुकी थी रागनी के लिए लेकिन फिर भी कमेंट आते रहे। बर्दाश्त नहीं कर पाई सपना चौधरी। अब पुलिस सतपाल तंवर से भी पूछताछ की तैयारी में है क्योंकि सुसाइड नोट में उनका नाम है।

खुदकुशी की यह बताई वजह

एक गाना गाने के बाद सपना के खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी भद्दे कमेंट्स किए जा रहे थे। इन्हीं आलोचनाओं से परेशान होकर उन्होंने जहर खा कर जान देने की कोशिश की। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। सपना ने सुसाइड से पहले 6 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपने तक्लीफों को बयां करते हुए लिखा है कि वह किस कदर परेशान थीं।

उन्होंने लिखा कि सोशल वेबसाइट पर मेरे खिलाफ अभियान छेड़ा गया है, तमाम तरह की गलियां दी जा रही है और भद्दे-भद्दे कॉमेंट किए जा रहे हैं। इस बदनामी से मैं तंग आ गई हूं। मेरी आत्महत्या करने की वजह गुड़गांव का रहने वाला सतपाल तंवर है।

इन 6 पन्नों की चिट्ठी में सपना ने अपनी जिंदगी की तहों को खोला है।

सपना का रहता है स्टेज पर जलवा

सपना जब भी स्टेज पर परफॉर्म करतीं तो खूब तालियों की गड़गड़ाहट सुनने को मिलती, लेकिन एक मामले ने उन्हें इतना तोड़ दिया था कि वो जिंदगी से ही नफरत कर बैठी थी। अपनी चिट्टी में वो लिखती हैं कि मेरी आत्महत्या करने की वजह गुड़गांव का रहने वाला सतपाल तंवर है।

फरवरी महीने में मैंने एक गीत 'रागनी' गाई थी, जो कि वहां के लोगों की फरमाईश थी। मुझसे पहले कई कलाकारों ने इसे गाया है। जिसकी रिकॉर्डिंग मेरी मां ने पुलिस को दे रखी है। उन्हीं की रागनी सुनकर मैंने लिखी और गाई। मैं कलाकार हूं, मुझे पता नहीं था जातिवाद शब्द का इस्तेमाल करना जुर्म है। मुझसे पहले किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की गई लेकिन मेरे खिलाफ सतपाल तंवर ने SC/ST एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। सोशल वेबसाइट पर मेरे खिलाफ अभियान छेड़ा गया है, तमाम तरह की गलियां दी जा रही हैं और भद्दे भद्दे कॉमेंट किए जा रहे हैं। इस बदनामी से मैं तंग आ गई हूं।

सपना ने पुराने बयान को दोहराया

नजफगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती रागनी गायिका व डांसर सपना चौधरी ने पुलिस को दिए बयान में उन्हीं बातों को दोहराया है जो उसने खुदकशी की कोशिश से पूर्व सुसाइड नोट में लिखी थी। फिलहाल सपना अस्पताल में ही भर्ती हैं। छावला थाना पुलिस अब उन व्यक्तियों से पूछताछ कर सकती है जिन्हें सपना ने खुदकशी करने की वजह बताई थी। छानबीन में पुलिस आईटी सेल की भी मदद लेने का मन बना रही है।

खुदकशी की कोशिश के बाद से रविवार से ही भर्ती रागिनी गायिका सपना चौधरी की हालत अब खतरे से बाहर है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही पुलिस सपना का बयान लेने की कोशिश में जुटी थी। लेकिन सोमवार तक उसकी स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह बयान ले सके।

मंगलवार को जब उसकी हालत में सुधार हुआ तो पुलिस ने सपना का बयान लिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार सपना ने उन्हीं बातों को दोहराया है जो सुसाइड नोट में लिखी गई थी। उन्होंने कोई नई बात नहीं बताई है।

रागनी गायिका के खिलाफ एक और मामला दर्ज

रागनी गायिका सपना चौधरी सहित अन्य के खिलाफ एक और मामला खेड़कीदौला थाने में निगाहें संगठन के अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने मंगलवार को दर्ज कराया है। इस बार चौधरी व अन्य को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एक महीने पहले सेक्टर 29 थाने में रागनी के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

Monday 27 June 2016

ये वो संकेत हैं जो बताते हैं कि अब मौत करीब है!

जीवन और मौत को लेकर लोग हमेशा चिंतित रहते हैं। भले ही विज्ञान ने कितनी ही तरक्की कर ली हो लेकिन मौत को वश में कर पाना उसके लिए भी मुमकिन नहीं है। लेकिन भगवान शंकर से संबंधित शिवपुराण में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जो मौत के आने के संकेतों की ओर इशारा करती हैं।
इसमें भगवान शिव ने माता पार्वती को मृत्यु के संबंध में कुछ विशेष संकेत बताए हैं। जिनके द्वारा जाना जा सकता है कि कितने समय में किसी व्यक्ति की मौत हो सकती है।
शिवपुराण के अनुसार जिस मनुष्य को ग्रहों के दर्शन होने पर भी दिशाओं का ज्ञान न हो, मन में बैचेनी छाई रहे, तो उस मनुष्य की मृत्यु 6 महीने में हो जाती है।

जिस व्यक्ति को अचानक नीली मक्खियां आकर घेर लें। उसकी आयु एक महीना ही शेष जाननी चाहिए।

शिवपुराण में भगवान शिव ने बताया है कि जिस मनुष्य के सिर पर गिद्ध, कौवा अथवा कबूतर आकर बैठ जाए, वह एक महीने के भीतर ही मर जाता है। ऐसा शिवपुराण में बताया गया है।

यदि अचानक किसी व्यक्ति का शरीर सफेद या पीला पड़ जाए और लाल निशान दिखाई दें तो समझना चाहिए कि उस मनुष्य की मृत्यु 6 महीने के भीतर हो जाएगी। जिस मनुष्य का मुंह, कान, आंख और जीभ ठीक से काम न करें, शिवपुराण के अनुसार उसकी मृत्यु 6 महीने के भीतर हो जाती है।

जिस मनुष्य को चंद्रमा व सूर्य के आस-पास का चमकीला घेरा काला या लाल दिखाई दे, तो उस मनुष्य की मृत्यु 15 दिन के अंदर हो जाती है। अरूंधती तारा व चंद्रमा जिसे न दिखाई दे अथवा जिसे अन्य तारे भी ठीक से न दिखाई दें, ऐसे मनुष्य की मृत्यु एक महीने के भीतर हो जाती है।
त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) में जिसकी नाक बहने लगे, उसका जीवन पंद्रह दिन से अधिक नहीं चलता। यदि किसी व्यक्ति के मुंह और कंठ बार-बार सूखने लगे तो यह जानना चाहिए कि 6 महीने बीत-बीतते उसकी आयु समाप्त हो जाएगी।

जब किसी व्यक्ति को जल, तेल, घी तथा दर्पण में अपनी परछाई न दिखाई दे, तो समझना चाहिए कि उसकी आयु 6 माह से अधिक नहीं है। जब कोई अपनी छाया को सिर से रहित देखे अथवा अपने को छाया से रहित पाए तो ऐसा मनुष्य एक महीने भी जीवित नहीं रहता।
जब किसी मनुष्य का बायां हाथ लगातार एक सप्ताह तक फड़कता ही रहे, तब उसका जीवन एक मास ही शेष है, ऐसा जानना चाहिए। जब सारे अंगों में अंगड़ाई आने लगे और तालू सूख जाए, तब वह मनुष्य एक मास तक ही जीवित रहता है।
जिस मनुष्य को ध्रुव तारा अथवा सूर्यमंडल का भी ठीक से दर्शन न हो। रात में इंद्रधनुष और दोपहर में उल्कापात होता दिखाई दे तथा गिद्ध और कौवे घेरे रहें तो उसकी आयु 6 महीने से अधिक नहीं होती। ऐसा शिवपुराण में बताया गया है।
जो मनुष्य अचानक सूर्य और चंद्रमा को राहू से ग्रस्त देखता है (चंद्रमा और सूर्य काले दिखाई देने लगते हैं) और संपूर्ण दिशाएं जिसे घुमती दिखाई देती हैं, उसकी मृत्यु 6 महीने के अंदर हो जाती है।
शिवपुराण के अनुसार जो व्यक्ति हिरण के पीछे होने वाली शिकारियों की भयानक आवाज को भी जल्दी नहीं सुनता, उसकी मृत्यु 6 महीने के भीतर हो जाती है। जिसे आकाश में सप्तर्षि तारे न दिखाई दें, उस मनुष्य की आयु भी 6 महीने ही शेष समझनी चाहिए।
शिवपुराण के अनुसार जिस व्यक्ति को अग्नि का प्रकाश ठीक से दिखाई न दे और चारों ओर काला अंधकार दिखाई दे तो उसका जीवन भी 6 महीने के भीतर समाप्त हो जाता है।

एक ऐसा शहर जिसकी आधी आबादी करती है भूत-प्रेत से बातें

एक ऐसा शहर जिसकी आधी आबादी करती है भूत-प्रेतों से बातें – संसार का सबसे बड़ा रहस्य है मृत्यु जहां जाकर सब कुछ समाप्त हो जाता है। मृत्यु के बाद क्या है और क्या नहीं है यह एक ऐसा रहस्य है ज‌िसे ज‌ितना समझने की कोश‌िश करेंगे आप उतना ही उलझते जाएंगे क्योंक‌ि हर धर्म में मृत्यु के बाद की स्थ‌ित‌ि का अलग-अलग वर्णन क‌िया गया है।
मृत्यु के बाद की स्थ‌ित‌ि के बारे में कई वैज्ञान‌िक शोध भी क‌िए जा रहे हैं और पारामनोवैज्ञान‌िक अलग-अलग तरह के दावे करते रहे हैं। पारामनोवैज्ञान‌िकों के अनुसार मृत्यु के बाद भी कुछ अस्त‌ित्व बचा रहता है। अगर प्रयास क‌िया जाए तो मृत व्यक्त‌ि से संपर्क क‌िया जा सकता है।
मृत्यु को प्राप्त हुए व्यक्त‌ि से संपर्क करने के कई तरीके हैं ज‌िनसे परलोक गए व्यक्त‌ि को वापस अपने बीच बुला सकते हैं। मृत्यु के बाद भौत‌िक शरीर समाप्त हो जाता है, व्यक्त‌ि एक उर्जा एक आत्मा के रुप में मौजूद होता है। इसल‌िए उनसे संपर्क करने के ल‌िए एक माध्यम की जरुरत होती है।
अमेर‌िका का एक शहर ऐसा ही है जहां की आधी आबादी इस बात का दावा करती है क‌ि उनमें ऐसी शक्त‌ि मौजूद है क‌ि वह माध्यम बनकर या अन्य तरीकों से परलोक गए व्यक्त‌ि की आत्मा से संपर्क कर सकते हैं।
यहां के लोग प्रेतात्माओं से पीड़‌ित व्यक्त‌ियों का उपचार करने का भी दावा करते हैं इसल‌िए दूर-दूर से लोग यहां पारलौक‌िक शक्त‌ियों का अनुभव करने आते रहते हैं। अपनी इन्हीं खूब‌ियों के कारण इस शहर को ‘साइकिक कैपिटल’ भी कहा जाता है।
साइकिक कैपिटल की कुछ खास बातें
दुन‌िया भर में ‘साइकिक कैपिटल’ के नाम से ज‌िस शहर को जाना जाता है उस शहर का नाम है कासाडागा टाउन। माना जाता है क‌ि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग मनोविज्ञान के जानकार हैं और मृत आत्माओं से साक्षात्कार करने का दावा करते हैं। 1875 में इस टाउन को न्यूयॉर्क के आध्यात्मिक गुरु जॉर्ज कॉल्बी ने बसाया था। धीरे-धीरे यहां लोग बसने लगे, जो खुद स्प्रिचुअल हीलर्स बन गए।
आज कासाडागा में 100 से अधिक स्प्रिचुअल हीलर्स हैं, जो मृत आत्माओं से संपर्क होने का दावा करते हैं। हर साल यहां सैकड़ों लोग दूर-दूर से बुरी आत्माओं से मुक्ति पाने के लिए आते हैं। यहां इसाईयत, दर्शन और विज्ञान के मिले-जुले आधार पर केंद्रित आध्यात्म का एक अनूठा रूप देखने को मिलता है।
यहां के स्प्रिचुअल हीलर्स टैरो कार्ड्स या हस्तरेखाओं को पढ़कर इन आत्माओं से संपर्क करने का दावा करते हैं। हर साल यहां करीब 15 हजार लोग आते हैं। यही कासाडागा की अर्थव्यवस्था का आधार भी है।
भूतों से बातें करने का दावा, क्या कहते हैं मनोवैज्ञान‌िक
इंडियन हिप्नोसिस एकेडमी के प्रमुख डा. जे पी मलिक बताते हैं कि किसी व्यक्ति को हिप्नोटाइज करके पूर्वजन्म में हुई घटनाओं को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं अगर व्यक्ति चाहे तो वह हिप्नोसिस के माध्यम से किसी मृत आत्मा से संपर्क कर सकते हैं। यानी मध्यम के द्वारा आत्माओं से संपर्क क‌िया जा सकता है।
चेतन मन में आत्माओं से संपर्क करना मुश्किल होता है। लेकिन अचेतन मन को आत्माओं से जोड़ा जा सकता है। आत्माओं से संपर्क होने के बाद व्यक्ति उनसे अपने प्रश्न पूछ सकता है। इनका कहना है कि यह काम व्यक्ति खुद भी कर सकता है लेकिन किसी एक्सपर्ट की सलाह से करे तो बेहतर रहता है क्योंकि कई बार व्यक्ति बहुत डर जाता है। ऐसे समय में व्यक्ति को संभालने के लिए एक एक्सपर्ट की जरूरत होती है।
इन्होंने यह भी बताया कि आत्माएं जो बुलाने पर आ जाती हैं वह अपनी मर्जी से खुद ही चली जाती हैं इसलिए हिप्नोटिज्म के द्वारा आत्मओं से संपर्क करने पर यह डर नहीं रहता कि आत्मा आ गई तो लौट कर जाएगी या नहीं। ऐसे में यह अव‌िश्वनीय नहीं कहा जा सकता है क‌ि लोग आत्माओं से संपर्क कर सकते हैं।

इंसान ही नहीं जानवर भी करते हैं सुसाइड, ये घटनाएं हैं प्रमाण

आपने अभी तक इंसानों को ख़ुदकुशी करते देखा या सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जानवर भी सुसाइड कर सकते है? हैरान हो गए न! लेकिन ये सच है। आज मैं आपको इस दुनिया में हुई कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो जानवरों के सुसाइड की तरफ इशारा करती है। इन घटनाओ पर एक नजर।

जब डॉलफिन ने अपनी ट्रेनर की बाहों में तोड़ा दम

40 साल पहले डॉल्फिन ट्रेनर रिचर्ड ओबराय ने देखा कि कैथी नाम की एक डॉल्फ़िन ने 1960 के एक टीवी शो फ्लिपर में खुद को मार लिया। डॉल्फ़िंस और व्हेल्स में एक विशेषता होती है कि वे हमारी तरह सांस नहीं लेतीं, बल्कि उनकी हर एक सांस उनका एक सचेत प्रयास (conscious effort) होती है। वे जब चाहें जिंदगी समाप्त कर सकती हैं। रिचर्ड कहते हैं कि कैथी उस दिन बहुत उदास थी। वो मेरी बाहों में तैर कर आई, मेरी आंखों में देखा, एक सांस ली, फिर दूसरी नहीं ली और वो टैंक में डूब गई। इस घटना ने रिचर्ड ओबराय को डॉल्फिन ट्रेनर से एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट में बदल दिया।
एक कुत्ता जिसने सुसाइड के किए कई प्रयास, अंत में हुआ सफल

सन 1845 में इल्यूट्रेटेड लंदन न्यूज़ ने एक रिपोर्ट दी, जिसमें एक न्यूफाउंडलैंड प्रजाति के एक काले, सुन्दर डॉग की आत्महत्या का जिक्र था। उस रिपोर्ट के अनुसार उस दिन वो डॉग अवसाद में दिख रहा था, कुछ देर बाद वो पानी में कूद गया और खुद को डुबाने की कोशिश करने लगा। डॉग को बचा लिया गया और बांध दिया गया। लेकिन उसे जैसे ही दुबारा खोल गया वो फिर पानी में कूद गया। ऐसा कई बार हुआ, आखिर में कई प्रयासों के बाद वो पानी में डूब कर मर गया।

जब 28 गायों ने एल्पेस की पहाड़ी से किया सुसाइड

अगस्त 2009 में स्विट्जरलैंड में 28 गाय और बैल एक ही पहाड़ी चट्टान से कूद कर मर गए। वैसे तो एल्पाइन रीजन में इस तरह की घटना आम बात है, लेकिन तीन दिन की छोटी सी अवधि में एक ही जगह से इतनी सारी गायों का कूद कर मरना दुर्लभ घटना थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, तुफानों की भयंकर गर्जना इसके लिए जिम्मेदार होती है और वो ही पशुओ को ऐसा करने के लिए उकसाती है।
61 व्हेल्स का न्यूजीलैंड में एक साथ सुसाइड

साल 2011 के नवम्बर माह में 61 व्हेल्स एक साथ न्यूजीलैंड के एक बीच पर आ गयी, जिनमें से केवल 18 ही बच पायी। व्हेल्स ने ऐसा क्यों किया इसका कोई स्पष्ट कारण तो पता नहीं चला, लेकिन एक थ्योरी के अनुसार जब एक व्हेल कुछ ऐसा करती है, तो बाकी भी उसका अनुसरण करती है।
जब पहाड़ी चट्टान से कूद गर्इ 1500 भेड़

साल 2005 में तुर्की के एक पहाड़ी चट्टान से लगभल 1500 भेड़ें कूद गर्इ। उनमें से 450 भेडों की मौत हो गर्इ और बाकी भेड़ें बच गई, क्योंकि पहले गिरी भेड़ों ने गद्दे का काम किया।
जब भालू ने खाना छोड़कर मौत को लगाया गले

2012 में चीन में एक स्वस्थ भालू ने 10 दिनों तक खाना नहीं खाया और मर गया। Animal rights activist का कहना है की पिछले कुछ सालो में चीन में भालुओ की मौत के ऐसे कई केस देख चुके है। भालुओ के गॉल ब्लाडर में एक एंजाइम रस पाया जाता है जिसके लिए चीन में इसे पाला जाता है और छोटे – छोटे पिंजरों में रखा जाता है। इस रस की पारम्परिक चीन दवाइओ में बहुत मांग रहती है। इस रस को निकालने के लिए भालू के पेट में एक स्थायी चीरा लगाया जाता है, फिर एक कैथेटर ट्यूब डालकर वो रस निकाला जाता है। यह प्रकिया बहुत ही दर्दनाक होती है और आमतोर पर दिन में दो बार की जाती है।